33 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र सरकार ने शुरू किया राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार

महाराष्ट्र सरकार ने शुरू किया राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार

Google News Follow

Related

मुंबई। खेल रत्न पुरस्कारों का नाम राजीव गांधी की बजाय हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के नाम पर करने से दुखी महाराष्ट्र की तीन दलों वाली सरकार ने इसकी पूर्ति करने के लिए राजीव गांधी के नाम पर एक और पुरस्कार शुरू करने का फैसला किया है। हर साल राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त को यह पुरस्कार बांटे जाएंगे।

महाराष्ट्र सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (आईटी) अब इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को राजीव गांधी आईटी पुरस्कार प्रदान करेगा। बता दें कि आईटी राज्य मंत्री सतेज पाटील कांग्रेस के नेता हैं। इसको लेकर मंगलवार को आईटी विभाग की तरफ से शासनादेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी है। जबकि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राज्य मंत्री कांग्रेस के नेता सतेज पाटील हैं।
शासनादेश के अनुसार बीते 7 जुलाई को आईटी राज्य मंत्री पाटील ने एक बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया था। इसके अनुसार सरकार की ओर से अब शासनादेश जारी किया गया है। सरकार का कहना है कि राजीव गांधी ने भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए आईटी के प्रसार और राष्ट्रीय विकास में उसके परिणामकारक इस्तेमाल के लिए जोर दिया था। इसलिए आईटी क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं को उनके नाम पर पुरस्कार देना उचित होगा। इसके पहले पिछले सप्ताह में प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद का नाम देने का फैसला किया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,464फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें