31.2 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदेशमुख के मामले में ऐसा क्यों कहना पड़ा MLA भातखलकर को, जानें

देशमुख के मामले में ऐसा क्यों कहना पड़ा MLA भातखलकर को, जानें

ठाकरे मंत्रिमंडल में जारी है खो-खो का खेल

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख फिलहाल गायब हैं। ईडी के उन्हें चार बार समन भेजे जाने के बावजूद वे एक भी बार उसके समक्ष  हाजिर नहीं हुए हैं। देशमुख के इस तरह गायब होने को लेकर विपक्ष द्वारा उन पर जमकर टिप्पणियां की जा रही हैं। भाजपा नेता एवं विधायक अतुल भातखलकर ने टिप्पणी करते हुए इसे ठाकरे मंत्रिमंडल द्वारा जारी खो-खो का खेल बताया है।
सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत: अतुल भातखलकर ने इस बाबत अपने ट्वीट में कहा है कि अनिल देशमुख ने ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर 30 जुलाई को हुई सुनवाई में अदालत से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इतना ही नहीं,सुप्रीम कोर्ट ने अनिल देशमुख को ईडी के गिरफ्तार न किए जाने की मांग को भी मान्य नहीं किया।
गिरफ्तारी से बचने देशमुख बने ‘ मिस्टर इंडिया ’:उन्होंने इस प्रकरण में तंज कसते हुए कहा है कि अपनी गिरफ्तारी के डर से अनिल देशमुख ‘ मिस्टर इंडिया ’ बन गए हैं।  ईडी के तीन बार समन  भेजे जाने पर भी देशमुख जांच के लिए पेश नहीं हुए, साथ ही उनके पारिवारिक सदस्य भी इस जांच के लिए हाजिर नहीं हुए हैं। देशमुख ने एक वीडियो जारी कर इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद ईडी के समक्ष पेश होने की बात कही थी। लिहाजा,अब वे कहाँ हैं, यही पता नहीं चल पा रहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें