27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियास्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी साजिश नाकाम,निशाने पर राम मंदिर

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी साजिश नाकाम,निशाने पर राम मंदिर

जम्मू में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी गिरफ्तार

Google News Follow

जम्मू / कश्मीर। जम्मू में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बलों ने आतंकी घटना को नाकाम किया। सुरक्षाबलों ने संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मंसूबों पर पानी फेरते हुएशोपियां से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी देश के अलग-अलग हिस्सों में ड्रोन से गए हथियारों को इकठ्ठा कर उन्हें कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के पास पहुंचाना था। बताया जा रहा है कि इसमें से एक आतंकी को अयोध्या में राम जन्मभूमि की टोह लेने की जिम्मेदारी दी गई थी।

गिरफ्तार इजहार खान को एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर ने पानीपत ऑयल रिफाइनरी की रेकी करने के लिए कहा था, जो उसने की और पाकिस्तान को वीडियो भेजा। आतंकियों को अयोध्या में राम मंदिर की रेकी करने का काम सौंपा गया था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इजहार खान उर्फ सोनू खान पुत्र इंतजार खान शामली का रहने वाला है। अन्य आतंकी कश्मीर संभाग के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान तौसीफ अहमद शाह पुत्र गुलाम मोहम्मद शाह निवासी शोपियां, जहांगीर अहमद भट पुत्र मुश्ताक अहमद भट निवासी पुलवामा मुंतजिर मंजूर उर्फ सैफुल्ला पुत्र मंजूर अहमद भट निवासी पुलवामा के रूप में हुई है।
तौसीफ को जैश कमांडर शाहिद और पाकिस्तानी अबरार नाम के एक अन्य जैश आतंकवादी द्वारा जम्मू में एक आवास लेने का काम सौंपा गया था। ये काम पूरा होने के बाद उसे जम्मू में आईईडी विस्फोट करने के लिए सेकेंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदने के लिए कहा गया। जिसके बाद सीमा पार से ड्रोन के जरिए आईईडी गिराए जाने की योजना थी, यह काम पूरा करने से पहले ही तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें