30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियानड्डा तंज: BJP अध्यक्ष ने बताया राहुल गांधी क्यों अमेठी छोड़कर भागे...

नड्डा तंज: BJP अध्यक्ष ने बताया राहुल गांधी क्यों अमेठी छोड़कर भागे वायनाड

Google News Follow

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से हारने के बाद केरल के वायनाड भाग गए और अब वह राजनीति पर्यटन के लिए वहां गए थे। पार्टी अध्यक्ष ने मंगलवार को केरल के कोझिकोड में पार्टी के नवनिर्मित जिला समिति कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित हुए उन्होंने कहा कि किसी का राज्य बदलने से व्यवहार नहीं बदलता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए केरल को विशेष पैकेज देने का एलान किया है। भाजपा प्रमुख ने कहा कि ‘इस कोविड महामारी में राज्य सरकार को जो भूमिका निभानी चाहिए वह नहीं किया गया। केरल की जनसंख्या 3.58 करोड़ है और यहां 38 लाख कोविड मामले सामने आ चुके हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में 22.9 करोड़ जनसंख्या पर 17 लाख कोरोना के मामले आए हैं। नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो यहां पॉलिटिकल टूर पर आए हुए हैं।
नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। जे पी नड्डा के अलावा भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नाबालिग से रेप मामले पर देश से झूठ बोला। संबित पात्रा ने कहा कि पीड़िता की मां ने बताया था कि उनके परिवार से तस्वीर साझा करने की किसी ने इजाजत नहीं दी, जब राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार की तस्वीर सार्वजनिक की, तब ट्विटर ने उनका अकाउंट
लॉक किया।
बता दें  कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 16 अगस्त से 18 अगस्त तक केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। इसी को लेकर नड्डा ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब भी वह केरल की बात करते हैं तो उन्हें पीड़ा होती है, क्योंकि पीएम मोदी के सभी समर्थनों के बावजूद, यहां काम नहीं हो रहा है। केरल का विकास राजनीतिक कारणों से बाधित हुआ है। केरल के लोगों ने दुनिया भर में अपनी जगह बनाई है लेकिन, केरल में सारा विकास ठप हो गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें