28.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमराजनीतिरावसाहेब दानवे का तंज-महाराष्ट्र में अमर,अकबर, एंथोनी की सरकार,3 चेहरे 3 ज़ुबान

रावसाहेब दानवे का तंज-महाराष्ट्र में अमर,अकबर, एंथोनी की सरकार,3 चेहरे 3 ज़ुबान

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा सांसद रावसाहब दानवे की ओर से राज्य के महाविकास आघाडी सरकार पर की गई एक नई टिप्पणी जुड़ गई है। राज्य सरकार की आलोचना करते हुए राव साहब दानवे ने फिर एक बार यह दोहराया है कि राज्य की महाविकास आघाडी सरकार अपने ही बोझ से गिर जाएगी। राव साहब दानवे ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “यह तीन पार्टियों की सरकार है। इनमें तालमेल नहीं है।

अमर, अकबर, एंथोनी की तरह इनकी तीन दिशाओं में तीन चेहरे हैं और अलग-अलग तीन ज़ुबान हैं. यह सरकार अपने आप गिर जाएगी. हमें इस सरकार को गिराने के लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं। अब इन तीन चेहरों में यह तो स्पष्ट है कि उनका इशारा उद्धव ठाकरे और अजित पवार की तरफ है। कांग्रेस में वो बालासाहब थोरात की ओर संकेत कर रहे हैं या नाना पटोले की तरफ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

नाना पटोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हैं और बालासाहब थोरात तीनों पार्टियों में समन्वय रखने के लिए बनाई गई कमिटी के सदस्य हैं। इस तरह उन्होंने 1977 में बनी अमर, अकबर, एंथोनी  फिल्म से राज्य की महाविकास आघाडी सरकार की तुलना की है. आगे उन्होंने कहा, “सिनेमा कितना भी खराब हो लेकिन एक बार टिकट लिया तो इंसान को पूरी फिल्म देखनी पड़ती है. लेकिन कई बार दर्शकों का मन उचट गया तो कई फिल्में बंद भी करवा दी गई हैं। हमने ऐसा होते हुए देखा है। हम इनके अच्छे कामों का साथ देंगे, लेकिन गलत कामों का पुरजोर विरोध करेंगे.” राव साहब दानवे एक मराठी टीवी चैनल से बात कर रहे थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें