25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस-सपा को रामभक्तों का नहीं, सिर्फ मुसलमानों चाहिए वोट,इसलिए भड़के साक्षी महाराज

कांग्रेस-सपा को रामभक्तों का नहीं, सिर्फ मुसलमानों चाहिए वोट,इसलिए भड़के साक्षी महाराज

Google News Follow

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भी सियासत गरमा गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए जब समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पंहुचे, तो उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दोनों नेताओं पर तीखे प्रहार किए हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए अखिलेश यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका का ना पहुंचना यह दर्शाता है कि इनको रामभक्तों का वोट नहीं चाहिए। कल्याण सिंह पर यही तो आरोप था कि उनके रहते बाबरी मस्जिद को गिराया गया था और इसलिए अखिलेश यादव उनके अंतिम दर्शन के लिए नहीं गए। उनको सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए।

बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं इस बात की कड़ी निंदा करता हूं और आने वाले समय में अखिलेश यादव को इसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हृदय विदारक करने वाली घटना है. कल्याण सिंह मेरे मार्गदर्शक थे. पूरा देश कल्याण सिंह को आंसुओं की विदाई कल दे रहा था. उनका अंतिम संस्कार किया गया लेकिन लखनऊ से लेकर अलीगढ़ तक अखिलेश नहीं दिखे, कांग्रेस की सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यह नहीं दिखाई दिए. साक्षी महाराज ने कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस और सपा को राम भक्तों का वोट नहीं चाहिए, केवल मुसलमानों का वोट चाहिए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें