28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीति...तो क्या गृहमंत्री नहीं परिवहन मंत्री के निर्देश पर काम कर रही...

…तो क्या गृहमंत्री नहीं परिवहन मंत्री के निर्देश पर काम कर रही थी पुलिस? जानें

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री भले ही राकांपा के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसेपाटील हो पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने गई पुलिस शिवसेना नेता व राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के निर्देश पर काम कर रही थी। पुलिस अधिकारी मोबाईल फोन पर परब से निर्देश ले रहे थे। इसका वीडियो सामने आ चुका है।

राणे की गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान रत्नागिरी के पुलिस अधिकारी लगातार प्रदेश के परिवहन मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री अनिल परब से संपर्क में थे। पुलिस अधिकारी रत्नागिरी के संगमेश्वर में राणे को गिरफ्तार के लिए पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने उनसे गिरफ्तारी वारंट दिखाने की मांग कर दी। भाजपा नेता प्रमोद जठार व राणे के बेट पूर्व सांसद निलेश राणे गिरफ्तारी वारंट दिखाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस अफसरों ने परब को फोन लगाया। परब भी रत्नागिरी में जिला नियोजन समिति की बैठक के लिए मौजूद थे। परब ने फोन करने वाले पुलिस अधिकारी से पूछा कि ‘राणे कौन सा ऑर्डर मांग रहे हैं। सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया।’ परब ने कहा कि ‘पुलिस फोर्स का इस्तेमाल करके वो करिए।’ दूसरी ओर से कहा गया कि ‘समय लग सकता है।’ इस पर परब ने कहा कि ‘समय लगेगा कि तब तक उनकी कोर्टबाजी शुरू रहेगी।

दूसरी ओर से भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने आरोप लगाया कि संगमेश्वर में पुलिस ने राणे को भोजन करने नहीं दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। लाड ने ट्वीटर पर एक वीडियो साझा किया है वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राणे पुलिस अधिकारियों के आने पर भोजन की थाली लिए खड़े हो गए। राणे के आगे खड़े नीलेश राणे पुलिस अधिकारियों से पूछ रहे हैं कि ‘आप लोग कमरे में कैसे आ गए। आप लोग ऑर्डर दिखाइए। आप लोग साहब को हाथ नहीं लगा सकते।

विपक्ष के नेता दरेकर जारी रखेंगे यात्रा

जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले केंद्रीय मंत्री राणे की गिरफ्तारी के बावजूद यात्रा एक दिन के लिए भी नहीं रोकी जाएगी। पार्टी ने यात्रा जारी रखने की जिम्मेदारी विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रविण दरेकर को सौपी है। राणे के फिर से यात्रा से जुड़ने तक दरेकर इसे जारी रखेंगे। इसके लिए दरेकर मंगलवार की शाम रत्नागिरी के लिए रवाना हो गए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें