34 C
Mumbai
Thursday, April 23, 2026
होमदेश दुनियापहली डोज: हिमाचल प्रदेश ने हासिल की यह उपलब्धि, नड्डा ने कही...

पहली डोज: हिमाचल प्रदेश ने हासिल की यह उपलब्धि, नड्डा ने कही ये बात

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर समाप्ति को ओर है तो तीसरी लहर की आशंका भी है। इस बीच हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया जहां सभी वयस्कों को कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है। बता दें कि देश में सोमवार को 64 करोड़ लोगों को टीका लगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और प्रदेश को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसके हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। मैं इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता और सरकार को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया में सबसे तेज है।’
”हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसके हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।मैं इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता और सरकार को बधाई देता हूँ। आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत का टिकाकरण अभियान दुनिया में सबसे तेज है।”

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 31, 2021
केंद्र सरकार ने अभी तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस रोधी टीके की 64.36 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है। यह आपूर्ति मुफ्त है और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के तहत की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि अभी 14 लाख 94 हजार 40 खुराकों की आपूर्ति और की जानी है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,146फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें