27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटPune: बेटे की चाह में तांत्रिक के कहने पर महिला को निर्वस्त्र...

Pune: बेटे की चाह में तांत्रिक के कहने पर महिला को निर्वस्त्र कर शरीर पर लगाया राख फिर…

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। अंधविश्वास और एक बेटे की चाह ने ससुराल वालों को जेल पहुंचा दिया। इतना ही नहीं यह परिवार बेटे की छह में एक तांत्रिक के यहां ले गया और  तांत्रिक द्वारा दी गई राख को ससुर वालों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसके पूरे शरीर पर लगा दिया। अब इस मामले में महिला ने केस दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिंपरी चिंचवाड के चाकन पुलिस स्टेशन में एक महिला ने केस दर्ज कराया है। महिला द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक महिला के पति और उसकी सास उसे एक तांत्रिक के पास लेकर गये थे। महिला को पुणे जिले के खेड तहसील में ले जाया गया था। यहां इस बाबा ने महिला को उसके सामने राख खाने के लिए कहा। इसके बाद इस तांत्रिक ने कुछ राख महिला के सास को भी दिया और कहा कि यह राख महिला के शरीर पर मल दिया जाए, इससे महिला बेटे को जन्म देगी।
महिला का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद महिला के पति और उसके सास ने मिलकर उसे निर्वस्त्र किया और उसके शरीर पर राख, हल्दी और कुमकुम पाउडर लगा दिया। यह क्रिया काले जादू के तहत की गई थी। इस मामले में अब चाखन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है। महिला ने अपनी सास, पति और तांत्रिक पर केस दर्ज कराया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बेटे को जन्म नहीं दे पाने की वजह से उसके ससुराल वाले अक्सर उसे परेशान किया करते थे।
महिला का यह भी आरोप है कि उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था और कई बार उनके ससुराल वाले नाराज होकर उन्हें मायके भेज चुके हैं। महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति ने दोबारा शादी की थी ताकि उन्हें एक बेटा मिल सके। यह शादी बिना उनकी जानकारी में हुई थी। अब पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,315फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें