28.3 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में मोदी,यूपी में योगी,परमात्मा ने बनाई यह अद्भुत जोड़ी: रक्षामंत्री

दिल्ली में मोदी,यूपी में योगी,परमात्मा ने बनाई यह अद्भुत जोड़ी: रक्षामंत्री

Google News Follow

Related

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लखनऊ में ज्योतिबा फुले पार्क में स्टेडियम में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो तेवर योगी के पास है वह मेरे पास नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर अपराधी दो शब्द यो…गी सुन लें तो उनकी धड़कनें रुक जाएंगी। रक्षा मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी और योगी परमात्मा की बनाई अद्भुत जोड़ी है। रक्षामंत्री लखनऊ को 1710 करोड़ की सौगात दी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएम योगी ने खुद कोरोना संक्रमित होने के बाद भी कोरोना कालखंड में जिस तरीके से काम किया है, वो अपने आप में बेमिसाल है। सबसे बड़ी बात जो मेरे दिल को छू गई कि जिन बच्चों के अभिभावक इस दुनिया में नहीं हैं, उनका भी जिम्मा योगी आदित्यनाथ ने उठा लिया है, वो काबिलेतारीफ है। मैं केन्द्र में देखता हूं मोदी और यूपी में योगी। परमात्मा ने अद्भुत जोड़ी बनाई है।
मैं यह बात दावे से कह सकता हूं कि देश के 90 फीसदी लोगों को किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ मिला है। राजनाथ ने कहा कि जब मैं अपने संसदीय क्षेत्र में आता हूं तब मैं सेवक के रूप के आता हूं। सीएम योगी के नेतृत्व में लखनऊ को जो विशेष तवज्जो मिली है, मैं उसका अनुभव कर रहा हूं। मैं सीएम योगी से कहना चाहूंगा, लखनऊ के लिए हमारा सपना है कि यातायात के नजरिए से यह एक सुगम शहर बन जाए। 2022 के जून तक रिंग रोड बन कर तैयार हो जाए।
राजनाथ ने कहा कि पहले कभी कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। मैंने अनुमान नहीं लगाया था कि कितने लोगों को रोजगार मिलेगा। लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने हिसाब किताब कर लिया है कि पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री से एक रुपए की लीज पर ढाई सौ एकड़ जमीन मांगी थी। तब सीएम ने कहा कि एक माह के भीतर हो जाएगा।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,705फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें