29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीतिक्या ठाकरे सरकार है तालिबान के अधीन?

क्या ठाकरे सरकार है तालिबान के अधीन?

Google News Follow

मुंबई। भाजपा नेता एवं विधायक एडवोकेट आशीष शेलार ने महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि क्या वह तालिबान के अधीन है, जो परंपरागत रूप से दही हांडी मनाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज कर उनका दमन किया जा रहा है।

हरेक जगह झेला दमन

शेलार ने बताया है कि पारंपरिक तरीके से और बिना भीड़भाड़ के दही हांडी उत्सव मनाने के लिए प्रयासरत भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए। विधायक राम कदम समेत यह त्योहार मनाने वाले अन्य कइयों पर रोक लगा दी गई। डोंगरी में मेरी उपस्थिति में इस पारंपरिक पर्व पर समारोह रखा गया था, उस पर पुलिस ने पूर्वरात्रि से ही प्रतिबंध लगा दिया और आयोजकों का दमन किया। कोलाबा में कोंकण विकास आघाड़ी के पदाधिकारी कमलाकर दलवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मुंबई में इस मौके पर हर जगह यही तस्वीर थी और हरेक जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसा ही दमन झेला। इसके लिए हम ठाकरे सरकार के कार्यों की निंदा करते हैं।

गणेशोत्सव में हम नहीं करेंगे बर्दाश्त

उन्होंने चेतावनी दी कि अभी तो हमने शांतिपूर्वक कानून का सम्मान किया, पर यदि गणेशोत्सव के दौरान भी इसी तरह पुलिस बल का दुरूपयोग कर दमन जारी रहा, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक गणेशोत्सव मनाने दो, अन्यथा हम भी आक्रामक रुख अपनाएंगे।

‘ डीलिंग ‘ करने वालों को अनुमति

उन्होंने ठाकरे सरकार पर तंज कसा है कि आप भीड़ का कारण बताकर त्योहार पर प्रतिबंध लगा रहे हैं, तो पब, डिस्को, बार कैसे शुरू हैं ? उन लोगों के लिए अनुमति है, जो ‘ डीलिंग ‘ करते हैं और बाकी के लिए कानून द्वारा त्योहारों पर प्रतिबंध लगाई जाती है ? यह कैसा सरकार चलाना है ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें