29 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमदेश दुनिया70 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाई

70 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाई

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को कोरोना के खिलाफ देश की आबादी को टीका लगाने की अपनी यात्रा में एक और कीर्तिमान हासिल किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश ने अब तक 70 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी है। मंत्री ने कहा कि इनमें से 10 करोड़ से अधिक खुराक केवल पिछले 13 दिनों में दी गई। बीते दिन ही, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत हर दिन रिकार्ड 1.25 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक लगा रहा है। पीएम ने बताया था कि यह आंकड़ा एक साथ कई देशों की जनसंख्या से अधिक है। मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए भारत के टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति पर एक ग्राफिक साझा किया। ‘जनवरी में देश में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद देश में पहले 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने में भारत को 85 दिन लगे। वैक्सीन के अगले 10 करोड़ डोज देने में 45 दिन लगे, 29 दिन में 20-30 करोड़, 24 दिन में 30-40 करोड़, 40-50 करोड़ में 20 दिन, 50-60 करोड़ खुराक देने में 19 दिन लगे। केवल 13 दिनों में अब तक की सबसे तेज 60-70 करोड़ वैक्सीन लगाई गई।

पीएम मोदी ने बताया, ‘भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकार्ड बना रहा है। जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वो कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है। भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता, प्रत्येक भारतवासी के परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है।’ भारत ने इस साल 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को डोज लगाने के साथ ही अपना COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया था। टीकाकरण अभियान का धीरे-धीरे विस्तार किया गया। फिर 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को और अंत में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को शामिल किया गया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें