28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमस्पोर्ट्सविराट कोहली का ऐलान, T20 वर्ल्ड कप के बाद छोड़ देंगे T20...

विराट कोहली का ऐलान, T20 वर्ल्ड कप के बाद छोड़ देंगे T20 की कप्तानी

Google News Follow

नई दिल्ली। विराट कोहली दुबई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने इस संबंध की जानकारी ट्विटर से दी। हालांकि टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी संभालते रहेंगे। उन्होंने लिखा कि दुबई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी का पद छोड़ देंगे। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप दुबई में और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेला जाएगा।

🇮🇳 ❤️ pic.twitter.com/Ds7okjhj9J
— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2021

source twitter

कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक पोस्ट में लिखा, “मैंने अक्टूबर में दुबई में इस T20 वर्ल्ड कप के बाद T20 कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है।” कोहली का कहना है कि T20 कप्तानी छोड़ने का फैसला उनके करीबी लोगों, मुख्य कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा से सलाह लेने के बाद लिया गया है। कोहली ने एक बयान में कहा, “मैं न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भाग्यशाली रहा हूं, बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी कर रहा हूं।
मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में मेरी यात्रा में मेरा समर्थन किया है।” उन्होंने कहा, “मैं उनके बिना कुछ नहीं कर सकता था – हमारे लड़के, सपोर्टिंग स्टाफ, सिलेक्शन कमेटी, मेरे कोच और वो हर एक भारतीय, जिन्होंने हमारे जीतने के लिए प्रार्थना की।”विराट ने कहा, “बेशक, इस निर्णय पर पहुंचने में बहुत समय लगा। मेरे करीबी लोगों, रवि भाई और रोहित, जो लीडरशिप ग्रुप का एक अहम हिस्सा रहे हैं, उनके साथ बहुत चिंतन और चर्चा के बाद, अक्टूबर में दुबई में इस T20 वर्ल्ड कप के बाद T20 कप्तान के रूप में मैंने पद छोड़ने का फैसला किया है।”
कोहली ने आगे कहा, “कार्यभार को समझना बहुत अहम बात है और पिछले 8-9 सालों में सभी 3 फॉर्मेट में खेलने और पिछले 5-6 सालों से नियमित रूप से कप्तानी करने पर मेरे बेहद वर्कलोड को देखते हुए, मुझे लगता है कि मुझे टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार होने के लिए खुद को स्पेस देने की जरूरत है।” एमएस धोनी के अपने पद से हटने के बाद कोहली ने 2017 में सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तान के रूप में पदभार संभाला था।
मालूम हो कि पहले भी इस संबंध में खबरें भी आई थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे ,लेकिन बीसीसीआई ने इसे नकार दिया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें