24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाआवास मिलते ही छलके मुस्लिम महिला के आंसू,मोदी जी को ही दूंगी...

आवास मिलते ही छलके मुस्लिम महिला के आंसू,मोदी जी को ही दूंगी वोट

Google News Follow

मेरठ। उत्तर प्रदेश मेरठ में एक मुस्लिम महिला तो सरकार की योजानाओं का तोहफा पाकर इतना खुश हुई कि उसके आंसू छलक पड़े। महिला का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों की बहुत मदद कर रहे हैं। इसलिए वो उन्हें ही वोट करेंगी। महिला ने बताया कि उसके यहां छप्पर का घर था और आज की तारीख में पक्का मकान बन गया है। गुलशन और शमीना नाम की महिलाएं घर की चाभी पाकर खुशी से फूले नहीं समा रही थीं। बार-बार वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का शुक्रिया अदा कर रही थीं। शमीना नाम की महिला का कहना है कि मोदी जी की बात सुनकर उनका आज दिल भर आया। महिला ने बताया कि वो सोचती थी कि ये जीवन तो ऐसे ही पार हो जाएगा, पर उनके सपनों को मोदी जी और सरकार की योजनाओं ने हकीकत में तब्दील कर दिया है।

नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत यही लक्ष्य है कि हर शहरी गरीब को उसका घर मिले। उन्होंने बताया कि आज विभिन्न लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाभी वितरित की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि शासन की प्राथमिकता के आधार पर अन्य योजनाएं जैसे गैस सिलेंडर, शौचालय, बिजली और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सभी को सुनिश्चित हो यही लक्ष्य है। आर्थिक योजनाएं जैसे पीएम जनधन योजना या फिर बीमा योजनाएं हैं। पीएम स्वनिधि योजना को लेकर भी लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम भी इस दौरान उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि आज मेरठ में एक हज़ार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी तीन सौ सीटों के आंकड़ों को पार करेगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें