29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियासीमा पर दुश्मनों की अब खैर नहीं, पलभर में तबाह होंगे नापाक...

सीमा पर दुश्मनों की अब खैर नहीं, पलभर में तबाह होंगे नापाक मंसूबे   

भारत ने अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर पर पिनाका और स्मर्च रॉकेट लॉन्चर तैनात किया

Google News Follow

नई दिल्ली। भारत ने अब अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए लगातार सैन्य बलों को मजबूत कर रहा और उन्हें आधुनिक हथियारों से लैस कर रहा है। इसी कड़ी में भारत ने चीन से सटे अरुणाचल प्रदेश और असम के बॉर्डर पर पिनाका और स्मर्च रॉकेट लॉन्चर तैनात किया है।

पिनाका रॉकेट लॉन्चर स्वदेशी है तो स्मर्च रूस से लिया गया है। पिनाका की एक बैटरी में 6 फ़ायरिंग यूनिट यानी लॉन्चर होती है और एक लॉन्चर में 12 ट्यूब होती है यानी की एक बैटरी में कुल मिलाकर 72 रॉकेट होते हैं और महज़ 44 सैंकेड ये सारे रॉकेट लॉन्च हो जाते हैं। लॉन्चिंग के तुरंत बाद से लॉन्चर अपना लोकेशन बदलते हैं और फिर दोबारा से आर्मड हो जाते हैं।  पिनाका की मारक क्षमता 38 किलोमीटर है और एक साथ पूरी बैटरी दागने पर दुश्मन के 1000 गुना 800 मीटर के इलाक़े को पूरी तरह से तहस नहस कर सकता है। स्मर्च भारतीय आर्टेलरी रेजिमेंट में सबसे लंबी मार करने वाले रॉकेट लॉन्चर है।
इसकी मारक क्षमता है 90 किलोमीट की है। इसकी एक बैटरी में चार लॉन्चर होते हैं और हर लॉन्चर में 12 ट्यूब है यानी की एक बैटरी में 48 राकेट है और ये सारे रॉकेट महज़ 40 सैंकेंड में दुश्मन पर टूटने के लिए ट्यूब से निकल जाएंगे और स्मर्च की एक बैटरी दुश्मन के 1200 मीटर गुणा 1200 मीटर के इलाक़े में तैनात दुश्मन के किसी भी इंस्टॉलेशन को ज़मींदोज़ कर सकते हैं। वैसे तो रॉकेट लॉन्चर भारतीय सेना की आर्टेलरी रेजिमेंट की हिस्सा है लेकिन जल्द ही भारतीय सेना अपनी खुद की रॉकेट फ़ोर्स तैयार करने को लेकर काम कर रही है। खुद सीडीएस जन बिपिन रावत ने इस मामले पर बात की थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें