36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियालापरवाही पड़ेगी महंगी, केंद्र ने कोरोना गाइडलाइन को 30 नवंबर तक बढ़ाया

लापरवाही पड़ेगी महंगी, केंद्र ने कोरोना गाइडलाइन को 30 नवंबर तक बढ़ाया

Google News Follow

नई दिल्ली। केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भीड़ भाड़ से बचने की सलाह दी है। वहीं, केंद्र ने  कोरोना प्रोटोकॉल को अब 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने कोरोना नियमों को 31 अक्टूबर तक लागू करने का निर्देश दिया था। अब उसे बढ़ाकर 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया। कोरोना दिशानिर्देशों में कहा गया है कि उन कार्यक्रमों में खास सतर्कता बरती जानी चाहिए जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं ताकी कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका से बचा जा सके। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया है वह हर जिले में संक्रमण दर, अस्पताल की स्थिति और आईसीयू में बिस्तरों की उपलब्धता पर नजर बनाए रखें।

इसी के साथ निर्देशों में ये भी कहा गया है कि जिन जिलों में कोरोना के मामले अभी भी ज्यादा हैं वहां अति सक्रिय उपाय किए जाएं मामलों में बढ़ोतरी को रोका जा सके। इसी के साथ सरकार ने ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट- वैक्सीनेट’ और कोविड उपयुक्त व्यवहार की पांच सूत्री रणनीति पर ध्यान देने के लिए कहा है। एक तरफ जहां देश में कोरोना के मामले कम होते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दुनिया के कई मुल्कों में कोरोना की फिर से वापसी हो चुकी है। ब्रिटेन में एक दिन में 40 हजार से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। ज्यादातर मामले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें