24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुड'मन्नत' अधूरी, कल होगी पूरी

‘मन्नत’ अधूरी, कल होगी पूरी

Google News Follow

मुंबई। ‘मन्नत’ शाहरुख़ खान की ख्याइस आज यानी शुक्रवार को भी पूरी नहीं हुई। जमानती ऑर्डर जारी होने के बाद भी  आर्यन खान को रिहा नहीं किया गया। इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। शुक्रवार को कई बंदिशों के साथ कोर्ट ने जमानत ऑर्डर जारी किया। एनडीपीएस कोर्ट की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद आर्यन को शुक्रवार की रात जेल में गुजारनी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार,आर्यन खान आज भी जेल से रिहा नहीं हो सके। शुक्रवार को जेल प्रशासन को बेल ऑर्डर की कॉपी समय से नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई नहीं हो सकी।  अब आर्यन खान को एक रात और जेल में बितानी पड़ेंगी अब वे शनिवार को ही जेल से बाहर आ सकेंगे। बता दें कि क्रूज मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके वकीलों ने जमानतदार जूही चावला के साथ (एनडीपीएस) कोर्ट में औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद विशेष अदालत ने रिहाई के दस्तावेज जारी किए। इसे शाम 5:30 तक जेल अधीक्षक के सामने पेश करना था।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान को एक लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही एक या दो जमानत राशि जमा करने पर छोड़ने का आदेश दिया। जस्टिस एन डब्ल्यू सांम्ब्रे ने शुक्रवार को फैसले के पांच पन्नों के प्रभावी अंश की प्रति पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि आर्यन खान को मुंबई से गोवा जाने वाले एक क्रूज पर गिरफ्तार किया गया था।  शाहरुख़ खान का बेटा होने के कारन यह केस हर दिन न्य मोड़ लेता रहा और बाद आर्यन खान को गिरफ्तार करने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर पर भी कई आरोप लगे। उनकी पर्सनल लाइफ को भी इस केस से जोड़ दिया। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी इस पर अपना बयान दे चुके हैं ,एक तरह से धर्म से जोड़ते हुए इस केस को पूरी तरह से पेंचीदा बना दिया गया। यह केस का भविष्य में जिक्र होता रहेगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें