30 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
होमबॉलीवुडजल्द करेंगे शादी, दिवाली पर विक्की कौशल व कैटरीना कैफ का रोका!

जल्द करेंगे शादी, दिवाली पर विक्की कौशल व कैटरीना कैफ का रोका!

Google News Follow

Related

मुंबई। बॉलीवुड के ‘लव बर्ड’ से चर्चा में आये विक्की कौशल और कैटरीना की शादी की चर्चा है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने दिवाली के खास अवसर पर रोका हो गया है और जल्द यह जोड़ी सात फेरे लेगी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी के प्री वेडिंग कार्यक्रम शुरू हो गए है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का मुंबई में उनके दोस्त और फेमस निर्देशक कबीर खान के घर पर एक रोका समारोह हुआ है। यह फंक्शन दिवाली के दिन हुआ, जिसमें परिवार के लोग और करीबी शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की और कैटरीना पैपराजी और मीडिया से बचने के लिए अलग-अलग कार में कबीर खान के घर पहुंचे थे।

बता दें कि कैटरीना कैफ कबीर खान को अपना राखी ब्रदर मानती हैं। दोनों ने फिल्म ‘एक था टाइगर’ में साथ काम किया है। इस रोका फंक्शन में कैटरीना की मम्मी सुजैन, बहन इजाबेल कैफ के अलावा विक्की कौशल के पिता शाम कौशल मम्मी वीणा कौशल और भाई शामिल हुए। विक्की और कैटरीना की शादी की बात करें तो दोनों दिसंबर में शादी करेंगे। बता दें कि कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार,अजय देवगन और रणवीर सिंह हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,641फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें