29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमराजनीतिCM योगी के कंधे पर हाथ रख PM मोदी की बात करती...

CM योगी के कंधे पर हाथ रख PM मोदी की बात करती तस्वीर वायरल 

Google News Follow

कहा जाता है कि एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है। लेकिन, उस तस्वीर को देखने का सबका अपना नजरिया होता है। रविवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। हो भी क्यों न, जो इतनी खूबसूरत और हर बातों को बयां कर देने वाली तस्वीर जो है।

यह तस्वीर लखनऊ की है। जिसमें पीएम मोदी और सीएम योगी एक कमरे में टहल रहे हैं और आपस में बातचीत भी कर रहे हैं। लेकिन इस फोटो में एक खास बात यह है कि पीएम मोदी सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखे हुए है। यही तस्वीर राजनीति की एक ऐसे धुरी की कहानी कह रही है जो कभी कभार ही देखने को मिलता है। हालांकि लोगों के देखने का अपना नजरिया।

इस तस्वीर के साथ सीएम योगी ने एक कविता भी लिखी है। जिसे उन्होंने ट्वीट किया है।
हम निकल पड़े हैं प्रण करके
अपना तन-मन अर्पण करके
जिद है एक सूर्य उगाना है
अम्बर से ऊँचा जाना है
एक भारत नया बनाना है

गौरतलब है कि पीएम मोदी शुक्रवार से ही लखनऊ में है। पीएम मोदी के आलावा यहां भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के पुलिस मुख्यालय के नौंवे माले पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हो रही है। इसमें देशभर के पुलिस निदेशक और महानिरीक्षक शामिल हुए हैं। बता दें कि इस तस्वीर को ट्वीट कर सीएम योगी उन लोगों पर निशाना भी साधा है जो पिछले दिनों पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दौरान सीएम योगी की पैदल चलते हुए तस्वीर वायरल किये थे, जबकि पीएम मोदी कार में बैठे थे। सीएम योगी ने इस तस्वीर को साझा कर उनके मुंह बंद कर दिए।

ये भी पढ़ें 

रवि किशन का सिद्धू पर ताना: इमरान हैं आपके बड़े भाई तो कहें …

मुझे तेरी जरूरत है,तुझे मेरी जरूरत है…क्या पंजाब में होगा यह गठबंधन?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें