29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतिविनोद तावड़े बनाये गए राष्ट्रीय महामंत्री, शहजाद पूनावाला बने राष्ट्रीय प्रवक्ता 

विनोद तावड़े बनाये गए राष्ट्रीय महामंत्री, शहजाद पूनावाला बने राष्ट्रीय प्रवक्ता 

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर कई बड़ी नियुक्तियां की है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रीय स्तर पर पांच नए लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी है। जिसमें महाराष्ट्र, झारखण्ड और बिहार से भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले सचिव का पद संभाल रहे थे। जबकि कांग्रेस से भाजपा में आये शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

इसके अलावा 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई पश्चिम बंगाल की पूर्व पुलिस अधिकारी भारती घोष को राष्ट्रीय प्रवक्ता का प्रभार दिया गया है। इस संबंध की जानकारी रविवार को बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर दिया।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े पहले भी जेपी नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों टीम में शामिल थे और सचिव पद थे, विनोद तावड़े को हरियाणा का प्रभार सौंपा गया था। जबकि पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले ऋतुराज सिन्हा बिहार BJP प्रदेश इकाई में भी शामिल थे। झारखंड की राजधानी रांची की मेयर आशा लकड़ा को भी संगठन स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें 

CM योगी के कंधे पर हाथ रख PM मोदी की बात करती तस्वीर वायरल 

रवि किशन का सिद्धू पर ताना: इमरान हैं आपके बड़े भाई तो कहें …

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें