24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबॉलीवुडसुकेश केस: ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन के खिलाफ जारी किया समन

सुकेश केस: ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन के खिलाफ जारी किया समन

Google News Follow
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को रविवार को विदेश जाने से मुंबई एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने रोक दिया। बताया जा रहा है कि सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। जैकलीन फर्नांडीज को उस समय मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया जब वह एक शो के लिए देश से बाहर जाने की तैयारी कर रही थी। वहीं, एक्ट्रेस जैकलीन के खिलाफ ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। एक्ट्रेस जैकलीन को 8 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है। समन सुकेश केस में जारी किया गया है।

बता दें कि, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में ईडी जैकलीन फर्नांडीज की जांच कर रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि जब अभिनेत्री विदेश जाने की तैयारी कर रही थी उसी दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों ने उन्हें बाहर जाने रोका और लुक-आउट नोटिस के बारे में जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि जैकलीन से जल्द ही दिल्ली में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले ईडी ने उनका दो बार बयान दर्ज कर चुका है। हाल ही में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चार्जशीट में ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश के संबंध में जिक्र किया था। बताया जाता है कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को 10 करोड़ रुपये से अधिक के महंगे उपहार दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी पहली चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। चार्जशीट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन और नोरा फतेही का भी नाम है।

वहीं, एक्ट्रेस जैकलीन के खिलाफ ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। एक्ट्रेस जैकलीन को 8 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है। समन सुकेश चंद्रशेखर केस में जारी किया गया है। एक्ट्रेस जैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने ठग सुकेश से 10 करोड़ का महंगा गिफ्ट प्राप्त किया था।

ये भी पढ़ें

अवैध निर्माण पर अभिनेता सोनू सूद को बीएमसी की नोटिस

सलमान-रणबीर को कैफ ने अपने शादी का नहीं दिया निमंत्रण ! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें