30 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाइसलिए राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति को मिग 21 की प्रतिकृति भेंट...

इसलिए राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति को मिग 21 की प्रतिकृति भेंट की 

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसम्बर को विजय दिवस अवसर पर 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर वीर जवानों के पराक्रम और उनके बलिदान को याद किया। वहीं भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति को मिग 21 की प्रतिकृति को भेंट किया। अब सवाल यह उठता है कि आखिर राष्ट्रपति कोविंद ने मिग 21 विमान की प्रतिकृति ही क्यों भेट की।
वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि, 50वें विजय दिवस पर मै मुक्ति योद्धाओं, वीरांगनाओं और भारतीय वीर जवानों के पराक्रम और उनकी क़ुरबानी को याद करता हूं। आगे लिखा कि हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ी और जीत हासिल की। ढाका में राष्ट्रपति की मौजूदगी भारत के लिए विशेष महत्त्व रखती है।

बता दें कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विजय दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की और अपने समक्ष को मिग 21 विमान की प्रतिकृत को  भेंट किया। भारत में बना पहला मिग विमान 21,1960 में सेना में शामिल किया था। इससे पहले रूस और चीन में मिग 21 विमान सेना में शामिल किये जा चुके थे। 14 दिसंबर 1971 को ढाका सरकारी हाउस को भारत द्वारा निर्मित मिग 21 विमान तहस नहस कर दिया था जिसके बाद  पाकिस्तानी सेना ने हथियार डालने को मजबूर हो गए थे। जिसके बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया। मिग 21 विमान बांग्लादेश को मुक्ति दिलाने में ही नहीं कई अवसरों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए मिग 21 विमान का एक ऐतिहासिक गौरव है।
बता दें कि आज के ही दिन भारतीय सेना बांग्लादेश को पाकिस्तान से मुक्त कराया था। यह युद्ध  नौ काह चला था जिसके बाद बांग्लादेश बना था। बांग्लादेश को पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। इस दिन को विजय दिवस के रूप में जाना जाता है और यह विजय दिवस का स्वर्ण जयंती वर्ष है।
ये भी पढ़ें 

PM मोदी ने निभाया वादा: अब लड़कियों की शादी 18 में नहीं 21 साल में होगी

चीफ ऑफ़ स्टॉफ कमेटी के अध्यक्ष बने नरवणे, जानें क्यों मिला यह पद?    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें