29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने किसानों को पराली और कीटनाशक को लेकर चेताया 

PM मोदी ने किसानों को पराली और कीटनाशक को लेकर चेताया 

कहा, खेत जलाने से ईंट बन जाती है मिट्टी, ज्यादा कीटनाशक से बढ़ती है खेती की लागत 

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के आनंद में प्राकृतिक खेती पर आयोजित एक शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राचीन ज्ञान को वैज्ञानिक तरीके से अपनाना चाहिए। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती करनी चाहिए। इसका सबसे ज्यादा लाभ छोटे किसानों को होगा। पीएम मोदी ने इस दौरान राज्यों से अपील की कि प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाएं।

पीएम मोदी ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि हमें खेती की तकनीक में होने वाली गलतियों से छुटकारा पाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारों का कहना है कि खेत को जलाने से खेत की उर्वरक नष्ट होती है। इसलिए किसानों को खेत में पराली नहीं जलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि  खेत में पराली जलने की परम्परा बन गई है। जब खेत में पराली जलाई जाती है तो मिट्टी तपती है ईंट बन जाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब खेती को रसायन की प्रयोगशाला से निकालकर प्राकृतिक प्रयोगशाला से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीन कृषि ज्ञानों को फिर सीखने की जरूरत है साथ ही उसे आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने की भी आवश्यकता है।

पीएम मोदी ने इस दौरान किसानों को अधिक कीटनाशक के उपयोग से होने वाले प्रभाव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इसका असर केवल किसानों पर ही नहीं पड़ता है बल्कि  गरीब के रसोई के साथ और उसका उपयोग करने वाले पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि  कीटनाशकों दूरदराज देशों से अरबों करोड़ों खर्च कर लाया जाता है। इससे खेती की लागत में इजाफा होता है और किसानों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। जिससे  लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें 

इसलिए राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति को मिग 21 की प्रतिकृति भेंट की 

PM ने निभाया वादा: अब लड़कियों की शादी 18 में नहीं 21 साल में होगी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें