26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामापैसा दोगुना करने के नाम पर कर्णबधिरों से ठगी

पैसा दोगुना करने के नाम पर कर्णबधिरों से ठगी

Google News Follow

एक सामाजिक संस्था के नाम पर कुछ कर्णबधिर लोगों को बहला फुसलाकर ज्यादा पैसे देने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। कर्णबधिर लोगों से 45 दिन में दोगुना भुगतान करने का लालच देकर उनसे करोड़ों रुपये ठग लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि साढ़े तीन सौ लोगों से सात करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए हैं। यह घटना तीन साल से 2018 से 2021  के बीच में हुई है।

 

धोखाधड़ी के इन मामलों में तीन लोगों का एक गिरोह सक्रिय है। तीनों का कहना है कि वे बधिरों के लिए एक सामाजिक संगठन चलाते हैं। इसके बाद वे कुछ दस्तावेज दिखाते और एक जमा योजना की रिपोर्ट के बारे में बताते हैं। जिसमें कहा जाता है कि जमाकर्ता का पैसा 45 दिनों में दोगुना हो जाएगा। लेकिन,कर्णबधिरों द्वारा उनके बताये अनुसार जब पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो उन्हें भुगतान के नाम पर कुछ नहीं मिलता है।

बताया जा रहा है कि जब कर्णबधिर लोग अपने पैसे के बारे में पूछताछ करते हैं तो उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती है। कहा जा रहा है कि इस तरह की धोखाधड़ी देश भर के विभिन्न राज्यों में की गई है। जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, कोलकाता, केरल, पंजाब जैसे राज्य शामिल हैं। इस संबंध में अंधेरी, डोंबिवली पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
ये भी पढ़ें 

विदेशों में भी चकमा दे चुका है सुरेश पुजारी, अब ATS की हिरासत में

पुलिस ने की कार्रवाई, गुप्त तहखाने में मिली 17 बार गर्ल्स 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें