28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाऐसे की, अमित शाह का नाम लेकर सुकेश ने 200 करोड़ की...

ऐसे की, अमित शाह का नाम लेकर सुकेश ने 200 करोड़ की ठगी 

रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी से को बातों के जाल फंसाया  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
करोड़ों रूपये की ठगी करने वाला सुकेश चंद्रशेखर का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। बताया जा रहा है सुकेश ने अमित शाह का नाम लेकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। यह मामला तब खुला जब रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी से 200 करोड़ ठग लिया। उन्होंने इससे जुड़े कुछ ऑडियो भी ईडी को उपलब्ध कराये हैं।फिलहाल सुकेश जेल की हवा खा रहा है।
सुकेश पर आरोप है कि उसने होम सेक्रेटरी बनकर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को फोन किया था। जिसमें उसने खुद को होम सेक्रेटरी अजय भल्ला बताया था। उसने अदिति को बताया था कि उसकी गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच है और वह आपके पति शिविंदर सिंह की जेल से छुड़वा सकता है। अदिति सिंह उसकी बातों में आ गई और उसके कहने पर उन्होंने पार्टी के नाम पर 200 करोड़ चंदा देने के लिए तैयार हो गई।
इस दौरान अदिति सिंह ने सुकेश को 30 किश्तों में 200 करोड़ रूपये दिए। लेकिन अदिति को इस दौरान सुकेश की बातों पर शक होने पर उन्होंने बातचीत को रिकॉर्ड करने लगी। बता दें कि सुकेश ये साजिश जेल में रहकर रची थी।इस दौरान सुकेश जालसाजी रचता रहा। उसने अदिति सिंह से लॉ सेक्रेटरी सहित कई अलग अलग नामों के लोगों से बातचीत कराई। करीब ग्यारह महीनो में अदिति ने 84 बातचीत की रिकॉर्डिंग की जिसे उन्होंने ईडी को सौंप दिया है और 200 करोड़ की ठगी का केस दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें 

शीना बोरा जिंदा है !

पैसा दोगुना करने के नाम पर कर्णबधिरों से ठगी

विदेशों में भी चकमा दे चुका है सुरेश पुजारी, अब ATS की हिरासत में

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें