27 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटशाह का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- शिवसेना ने सत्ता के लिए...

शाह का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- शिवसेना ने सत्ता के लिए हिंदुत्व को छोड़ा 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने सत्ता के लिए हिंदुत्व से समझौता किया और बीजेपी को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यह साफ कर चुके थे कि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस 2019 के चुनावों के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन आपने बीजेपी को धोखा देते हुए खुद सीएम बनाने के लिए पार्टी के विचार धारा से समझौता किया।

उन्होंने कहा कि आपको बताया गया कि था चुनाव देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ेंगे और फडणवीस फिर से सीएम बनेंगे। लेकिन आप सीएम बनना चाहते थे, इसलिए हमें (बीजेपी) धोखा दिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले महाराष्ट्र आया था और तब शिवसेना के साथ बातचीत की थी। मैं आज दोबारा कहना चाहूंगा कि शिवसेना नेतृत्व को बताया गया था कि चुनाव देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री भाजपा से होगा, लेकिन वे (शिवसेना) ) सत्ता के लिए हिंदुत्व से समझौता किया। उन्होंने कहा कि दो पीढ़ियों (शिवसेना की) ने एक पार्टी (कांग्रेस) के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही और अब उसकी के साथ सत्ता साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने सिर्फ सत्ता के लिए भाजपा को धोखा दिया।

अमिता शाह ने इस दौरान महाविकास अघाड़ी को नया नाम देते हुए जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ‘डीलर’, शिवसेना को ‘दलाल’ और रांकपा को ट्रांसफर नाम दिया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना भाजपा से अलग हो गई और सरकार बनाने के लिए शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया।

ये भी पढ़ें 

शिवसेना नेता ने सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों से की  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,298फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें