31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिवसेना नेता ने सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों से...

शिवसेना नेता ने सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों से की  

Google News Follow

शिवसेना नेता और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने मंत्री गुलाबराव पाटिल ने जलगांव जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों से की है। बीजेपी ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं, मंत्री के इस टिप्पणी पर राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुयी गुलाबराव पाटिल से माफी मांगने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पाटिल ने यह टिप्पणी हाल ही में जिले के बोधवाड़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा को संबोधित करते की थी। सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है।

 
उन्होंने भाषण के दौरान अपने विरोधियों से कहा कि वे जो 30 साल से विधायक हैं, वे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में आएं और सड़कें देखें।अगर मेरे निर्वाचन क्षेत्र की सड़कें हेमामालिनी के गाल जैसी नहीं होंगी तो मै इस्तीफा दे दूंगा।
इधर, बीजेपी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश bjp ने कहा है कि गुलाब राव पाटिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई जाएगी। राज्य विधान परिषद के विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने कहा है कि आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गुलाबराव पाटिल पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उनके इस टिप्पणी पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने संज्ञान लिया है और मंत्री को माफी मांगने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। चाकणकर ने कहा कि आयोग ने टिप्पणी का संज्ञान लिया है अगर मंत्री माफी नहीं मांगते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” बता दें कि इससे पहले नहीं कई नेताओं ने ऐसी टिप्पणी कर चुके है।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में बंदरों और कुत्तों के बीच ”गैंगवार”, 80 पिल्लों को मार डाला 

शिवसेना में खुलकर सामने आई अंतर्कलह 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें