28.6 C
Mumbai
Tuesday, July 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिवसेना में खुलकर सामने आई अंतर्कलह 

शिवसेना में खुलकर सामने आई अंतर्कलह 

शिवसेना नेता रामदास कदम ने अनिल परब और उदय सामंत पर पार्टी को खत्म करने का लगाया आरोप  

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में शिवसेना के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने शनिवार को पार्टी सहयोगियों और राज्य के मंत्रियों अनिल परब और उदय सामंत पर राकांपा के साथ मिलकर पार्टी को खत्म करने का आरोप लगाया। हालांकि उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वह कभी शिवसेना को नहीं छोड़ेंगे।

शिवसेना नेता ने कहा कि, वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर ही कोई कदम उठाएंगे। उन्होंने पत्र लिखने की बात भी कही। देवेंद्र फडणवीस की सरकार के दौरान पर्यावरण मंत्री का पद संभाल चुके कदम ने आरोप लगाया कि दोनों मंत्री उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने साजिश रच रहे थे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह हमेशा “शिव सैनिक” बने रहेंगे और कभी पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

रामदास कदम ने आरोप लगाया कि राज्य के परिवहन मंत्री परब और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सामंत रत्नागिरी जिले में शिवसेना को खत्म करने के लिए राकांपा के साथ सांठगांठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परब और सामंत को शिवसेना को मजबूत करने के लिए मंत्री बनाया गया था, न कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खत्म करने के लिये। राम कदम ने इस दौरान यह भी कहा कि वह दो साल से मातोश्री नहीं गए हैं।

ये भी पढ़ें 

पीएम मोदी ने दिया नया नारा, ‘यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी’  

शिवाजी की प्रतिमा पर स्याही पोतने से तनाव,बेलागवी में धारा 144 लागू  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,148फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें