29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में टल सकते हैं मनपा चुनाव

महाराष्ट्र में टल सकते हैं मनपा चुनाव

ओबोसी आरक्षण का पेंच

Google News Follow
महाराष्ट्र में नए साल में मुंबई सहित 18 महानगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण रद्द किए जाने की वजह से ये चुनाव समय पर नहीं हो सकेंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को इस तरह के संकेत दिये हैं।

मई में मनपा के चुनाव हो सकते हैं
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जलगांव जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अप्रैल के अंत या मई में मनपा के चुनाव हो सकते हैं। सरकार मार्च तक ओबीसी जनगणना को पूरा करने की योजना बना रही है। उसके बाद फिर से वार्ड गठन व आरक्षण जारी किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया है कि इसके बाद ही ये चुनाव होंगे। साथ ही राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव स्थगित करने को कहा है।  इसलिए अभी चल रहे नगर पंचायत चुनाव को छोड़ कर अन्य चुनावो के जल्द होने की संभावना नहीं है।

 
हो सकती है प्रशासक की नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट में जनवरी महीने में ओबीसी आरक्षण पर सुनवाई होगी। ऐसे में इस पर फैसला आ सकता है।  हालांकि फिलहाल जिन मनपा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, इस पर चर्चा हो रही है कि कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।  संभवत: राज्य सरकार इस उन महानगर पालिकाओं  में प्रशासक की नियुक्ति कर सकती है, जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है।
ये भी पढ़ें

शाह का उद्धव ठाकरे पर हमला, कहा- शिवसेना ने सत्ता के लिए हिंदुत्व को छोड़ा 

शिवसेना नेता ने सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों से की  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें