29 C
Mumbai
Thursday, September 17, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटमंत्री के बेटे के घर ईडी का छापा

मंत्री के बेटे के घर ईडी का छापा

भाजपा नेता का दावा, मलिक ने किया खंडन

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भाजपा नेता मोहित कंबोज ने दावा किया है कि ईडी ने यूनियन बैंक घोटाले में नवाब मलिक के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। कंबोज का दावा है कि मलिक के बेटे फराज मलिक ही कंपनी के निदेशक है और इस धोखाधड़ी के मास्टर माईंड भी। कंबोज ने कहा कि मामले में सीबीआई के एफआईआर दर्ज करने के बाद फराज ने पांच साल पीछे जाकर बैकडेट में इस्तीफा दिया।

भ्रष्टाचार से कमाए 3 हजार करोड़

मोहित ने आरोप लगाया है कि नवाब मलिक पर भी निशाना साधा और कहा कि मलिक ने महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के जरिए 3 हजार करोड़ की संपत्ति जमा की है। यह संपत्ति भंगार बेंचकर नहीं लोगों को लूटकर हासिल की गई है। इस बीच राकांपा प्रवक्ता व राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को अपने बेटे फराज मलिक के घर प्रवर्तन निदेशालय के छापे की खबरों को गलत बताया। दरअसल यूनियन बैंक से हुई 135 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में इन दिनों ईडी कार्रवाई कर रही है और पिछले कुछ समय से अलग-अलग लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

कुछ ठिकानों पर छापेमारी 

सोमवार को भी जांच एजेंसी ने कुछ ठिकानों पर छापेमारी की। धोखाधड़ी करने का आरोप जिन कंपनियों पर है उनमें से एक में मलिक के छोटे बेटे फराज निदेशक थे। लेकिन सोमवार दोपहर मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बेटे के घर ईडी की कोई छापेमारी नहीं हुई है। इससे पहले भाजपा नेता मोहित कंबोज भारतीय ने इससे पहले रविवार को मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि  मुझे जानकारी मिली है कि कल सुबह कुछ अधिकारिक मेहमान मेरे घर आने वाले हैं मैं उनका चाय बिस्किट के साथ स्वागत करूंगा। अगर उन्हें सही पता चाहिए तो मुझे फोन करें। इस ट्वीट के बाद मलिक के घर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी की अटकलें लग रहीं थीं।

ये भी पढ़ें

खुद में उलझे नजर आये राउत, कहा-पता लगा रहे हैं क्या कहा अमित शाह ने?

महाराष्ट्र में टल सकते हैं मनपा चुनाव

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,357फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें