28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियापरिसीमन आयोग: जम्मू में छह और कश्मीर में एक सीट बढ़ाने का...

परिसीमन आयोग: जम्मू में छह और कश्मीर में एक सीट बढ़ाने का प्रस्ताव 

Google News Follow

अगर परिसीमन आयोग का प्रस्ताव मंजूर कर लिया जाता है तो, जम्मू में विधानसभा की बढ़कर 43 को जाएंगी। जबकि कश्मीर यह संख्या 47 हो जाएगी। सोमवार को परिसीमन आयोग की बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, बीजेपी सांसद जुगल किशोर, फारूक अब्दुल्ला रिटायर्ड जस्टिस हसनैन मसूदी और मोहम्मद अकबर लोन शामिल हुए।

खबरों के अनुसार,आयोग ने जम्मू में छह अतिरिक्त सीटें और कश्मीर घाटी में एक सीट देने का प्रस्ताव रखा। परिसीमन आयोग की यह बैठक दिल्ली के अशोक होटल में रखी में रखी गई थी। जिसमें आयोग ने संबंधित सदस्यों से 31 दिसम्बर तक इस मुद्दे पर सुझाव देने का अनुरोध किया है।

बता दें कि, कुल सीटों में से 9 सीटें जनजातीय समुदाय और सात सीटें दलित समुदाय के लिए आरक्षित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। परिसीमन आयोग में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई, मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा के अलावा जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन आयुक्त शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में सीटें और सीमाएं तय होने के बाद ही चुनाव होगा। बता दें कि आयोग को सीटों का परिसीमन 6 मार्च तक करने को कहा गया है। हालांकि बीच-बीच में  परिसीमन आयोग का गैर बीजेपी दलों द्वारा विरोध किया जाता रहा है। हाल ही में महबूबा मुफ्ती ने परिसीमन आयोग को भाजपा का ‘कमीशन’ कहा था।
ये भी पढ़ें

खुद में उलझे नजर आये राउत, कहा-पता लगा रहे हैं क्या कहा अमित शाह ने?

ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ ‘जय कन्हैया लाल की!’ जानिए वजह  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें