27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमबॉलीवुड'बचपन का प्यार' फेम सहदेव को आया होश, सिर में लगे चार टांके...

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को आया होश, सिर में लगे चार टांके    

Google News Follow

सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर चर्चा में आये छत्तीसगढ़ के चौदह वर्षीय सहदेव दिरदो मंगलवार को एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बेहोश थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बताया गया सहदेव दिरदो को होश आ गया है और उनके सर पर कई टांके लगे हैं।

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव  दिरदो को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इसके अलावा सिंगर रैपर बादशाह ने सहदेव  दिरदो के जल्द ठीक होने की कामना की है। बताया जा रहा है कि वे परिवार के साथ सुकमा जा रहे थे इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गई जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। इसके बाद उन्हें आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं सिंगर और रैपर बादशाह ने कहा कि वे सहदेव दिरदो के परिवार से संपर्क बनाया रखा है। उन्होंने हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही है।

बता दें कि सहदेव दिरदो क्रिकेटर बनना चाहते हैं और उनके सबसे फेवरेट खिलाड़ी विराट कोहली हैं। सहदेव दिरदो द्वारा ‘बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’  गाना गाकर सोशल मिडिया पर छा गए थे। इसके बाद उन्हें कई टीवी कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जा चुका है।
  ये भी पढ़ें 

अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीएम मोदी के पहाड़ी पोशाक की तारीफ की     

सलमान खान को सांप ने काटा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें