25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमराजनीतियूपी में समय पर होगा विधान सभा चुनाव 

यूपी में समय पर होगा विधान सभा चुनाव 

चुनाव आयोग ने कहा उत्तर प्रदेश की सभी पार्टियां चुनाव  कराने के पक्ष में    

Google News Follow

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव टालने वाली बातों को नकारते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य के सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव कराने पर हामी भरी है। बता दें कि देश में बढ़ते ओमीक्रॉन वेरिएंट और कोरोना केस के बीच पांच राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों के खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, चुनाव आयोग के अधिकारी चुनाव होने वाले राज्यों का दौरा कर वहां के हालातों का जायजा ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश का तीन दिन दौरा कर वहां के हालातों का जायजा लिया।

गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव  करना चाहते हैं। आयोग ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से इस संबंध में चर्चा की गई। आयोग ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां आगामी विधान सभा चुनाव समय पर कराने के पक्ष में हैं और उनका कहना है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए चुनाव कराया जाए। सभी दलों ने अपनी बात रखी। कई दलों ने कोरोना नियमों के उल्लघन पर भी  चिंता जताई। इसके अलवा मतदाओं की सुरक्षा और धन बल का भी मुद्दा इस दौरान उठा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों इलाहबाद हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि उत्तर प्रदेश का आगामी विधान सभा चुनाव एक-दो माह आगे बढ़ा दिया जाए। क्योंकि, चुनाव के दौरान होने वाली रैलियों सभाओं में भारी संख्या में लोगों के जुटने से कोरोना वायरस और नए वेरियंट ओमीक्रॉन के फैलने की आशंका है। जिसके मद्देनजर चुनाव आयोग को चुनाव कुछ समय के लिए आगे बढ़ा देना चाहिए। हालांकि, चुनाव आयोग ने कोर्ट की टिप्पणी के बाद कहा था कि संबंधित राज्यों का दौरा करने के बाद ही निर्णय लिया जायेगा कि राज्यों में चुनाव कराना है कि नहीं।
ये भी पढ़ें 

बीजेपी बड़ा आरोप: पीएम की रैली में दंगा भड़काना चाहते थे सपा कार्यकर्ता 

‘उत्तर प्रदेश की योगी सरकार डबल स्पीड से कर रही काम’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें