29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनिया'उत्तर प्रदेश की योगी सरकार डबल स्पीड से कर रही काम'

‘उत्तर प्रदेश की योगी सरकार डबल स्पीड से कर रही काम’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो के खंड का शुभारंभ किया

Google News Follow

पीएम मोदी लगातार उत्तर प्रदेश को सौगात दे रहे हैं। आज मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर के दौरे पर थे। उन्होंने यहां आईआईटी कानपुर से मोती झील तक कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का शुभारंभ किया। इस मेट्रो परियोजना को दो साल के रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया। जिसकी लंबाई नौ किलोमीटर है।इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो की सवारी भी की।

बता दें कि इससे पहले इसी माह की 23 तारीख को पीएम मोदी वाराणसी में अमूल प्लांट की आधारशिला रखी थी। उन्होंने इस दौरान हिसानों को प्राकृतिक खेती करने का भी आह्वान किया था। पीएम मोदी इस समय प्राकृतिक खेती के फायदे भी बताये थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में अत्याधुनिक कानपुर मेट्रो ट्रेन में सवारी की उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी भी थे।

पीएम मोदी ने दो साल के रिकॉर्ड समय में तैयार आईआईटी कानपुर से मोती झील तक नौ किलोमीटर लंबे खंड का मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रमुख फोकस वाले क्षेत्रों में से एक रहा है और मेट्रो परियोजना इस दिशा में एक कदम है। पीएम मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का भी निरीक्षण किया और मेट्रो की सवारी की।
पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से कार्य कर रही है। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते सालों में राज्य को जो नुकसान उठाना पड़ा है उसे अब भरपाई की जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जिस कार्य का शिलान्यास किया उसका वह उदघाट्न  भी कर रही है। बता दें कि कानपुर मेट्रो परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है जिसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया। इतना ही नहीं इस परियोजना को रिकार्ड समय में पूरा किया गया।
 
ये भी पढ़ें 

 

कांग्रेस का झंडा फहराते हुए गिरा 

 भारत का दबाव आया काम, जर्मनी में पकड़ा गया आतंकी मुल्तानी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें