29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमराजनीतिअब बीजेपी की सियासी पिच पर पूर्व विकेटकीपर दिनेश मोंगिया करेंगे 'कीपिंग'

अब बीजेपी की सियासी पिच पर पूर्व विकेटकीपर दिनेश मोंगिया करेंगे ‘कीपिंग’

Google News Follow

भारत के पूर्व विकेटकीपर दिनेश मोंगिया अब बीजेपी के साथ सियासी पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। पंजाब में कुछ समय के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान पंजाब के तीन और विधायक बीजेपी का झंडा थमा। जिसमें फतेहजंग बाजवा, बलविंदर सिंह लड्डी और राणा गुरमीत सोढ़ी शामिल हैं।

बता दें कि दिनेश मोंगिया 51 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं,जिसमें उन्होंने 1230 रन बनाए हैं।  इसमें एक शतक 4 अर्धशतक शामिल है। उनके करियर पर नजर डालने पर पता चलता है कि उन्होंने 21 पारियों में गेंदबाजी भी की है। जिसमें उन्होंने चौदह विकेट लिए हैं। दिनेश मोंगिया पंजाब के रहने वाले है। अनुमान लगाया जा रहा है पंजाब में  होने वाले आगामी विधानसभा को देखते हुए मोंगिया ने बीजेपी के साथ सियासी पारी खेलने की तैयारी की है। हालांकि, चुनावी मौसम में क्रिकेटरों का राजनीतिक पार्टियों का दामन थामना कोई  नई बात नहीं है।

दिनेश मोंगिया से पहले 2019 में लोकसभा चुनाव में  भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी  गौतम गंभीर ने भी बीजेपी में शामिल हो थे और चुनाव भी लड़ा। गौतम गंभीर ने आप पार्टी के उम्मीदवार को हराया था।इस बार पंजाब का विधानसभा का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि कभी कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर सिंह इस बार अपनी पार्टी लांचकर कांग्रेस के सामने ताल ठोंकेंगे। अमरिंदर सिंह की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर आगामी विधानसभा चुनाव् में उतरेगी। हाल ही में अमरिंदर सिंह की और शिअद (एस ) के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सीट बंटवारे पर चर्चा की थी। तीनों दल सीट बंटवारे और अन्य मुद्दों के लिए एक समिति का गठन करेंगे।

ये भी पढ़ें 

सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव 

टर्बनेटर का क्रिकेट को अलविदा      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें