31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकेंद्रीय मंत्री डॉ भारती पवार कोरोना वायरस से संक्रमित 

केंद्रीय मंत्री डॉ भारती पवार कोरोना वायरस से संक्रमित 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ भारती पवार ने गुरुवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है। उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि वह खुद घर में आइसोलेट कर लीं। बता दें कि गुरुवार को देशभर में 24 घंटे में 90928 कोरोना के केस सामने आये हैं। जो पिछले दिन की तुलना में 55 फीसदी ज्यादा है। बता दें कि पिछले कुछ समय से कोरोना ने कई मंत्रियों और विधायकों और मुख्यमंत्रियों की चपेट में ले चुका है।

डॉ पवार ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया, जो पॉज़िटिव आया है। घर पर खुद को अलग कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को अलग करें और अपना परीक्षण कराएं।”

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस ने कई मंत्रियों को अपने चपेट में लिया है।  जिसमें केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय , बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल , कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला आदि शामिल हैं। बुधवार को बिहार के दोनों डिप्टी सीएम  और अन्य कई मंत्री भी कोरोना की चपेट में आये हैं। महाराष्ट्र भी अछूता नहीं रहा है। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र  के लगभग 20 विधायक और 10 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है।
ये भी पढ़ें 

Corona: देश में 24 घंटे में मिले 90 हजार केस   

अबू आजमी का पीएम मोदी की मां पर विवादित टिप्पणी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें