29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी की रैली रोकने पर किसान नेता ने प्रदर्शनकारियों से कहा....  

पीएम मोदी की रैली रोकने पर किसान नेता ने प्रदर्शनकारियों से कहा….  

हम पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी के रैली स्थल से लगभग 10-11 किमी दूर सड़क को अवरुद्ध करने में कामयाब रहे"

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में रैली रद्द होने के बाद फ्लाईओवर को जाम करने की जिम्मेदारी भारतीय किसान संघ (क्रांतिकारी) संगठन ने ली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीकेयू (क्रांतिकारी) के नेता सुरजीत सिंह को प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहा है। जिसमें यह कहते सुना जा सकता है कि  “आपकी ताकत ने पीएम मोदी को रैली को नहीं होने दी। किसान नेता प्रदर्शनकारियों को रैली रद्द होने पर धन्यवाद दे रहा है।

बीकेयू नेता द्वारा एक बस के ऊपर खड़ा होकर  कहा जा रहा है कि “… हम पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी के रैली स्थल से लगभग 10-11 किमी दूर सड़क को अवरुद्ध करने में कामयाब रहे”। सुरजीत सिंह फूल यह भी कह रहा है कि यह बीजेपी थी, जिसने हम पर पानी बरसाया था और सड़क पर कील ठोंकी थी। एक अन्य रिपोर्ट में कहा जा रहा है पीएम के रूट की जानकारी एक एसएसपी ने किसानों को दी थी।
बता दें कि पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा करने वाले थे। लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से यात्रा करने का निर्णय लिया गया। लेकिन बीच फ्लाईओवर प्रदर्शनकारियों ने जाम कर रखा था, जिसकी वजह से पीएम मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर 20 मिनट से ज्यादा समय तक फंसा रहा।  इसके  बाद पीएम मोदी बठिंडा एयरपोर्ट लौट आये जहां उन्होंने अधिकारियों  से कहा कि अपने सीएम को धन्यवाद कहना, मै जिन्दा लौट आया।
ये भी पढ़ें   

PM मोदी का पंजाब के CM पर हमला कहा, ”थैंक्स कहना, मैं जिंदा लौट आया”

पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक, फिरोजपुर की रैली रद्द  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें