29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक, फिरोजपुर की रैली रद्द  

पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक, फिरोजपुर की रैली रद्द  

Google News Follow

पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को पीएम मोदी की होने वाली रैली भारी बारिश की वजह से रद्द हो गई है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस संबंध में जानकारी दी। पीएम मोदी प्रदेश को लगभग 42750 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं की सौगात देने वाले थे।वहीं ,पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किमी दूर प्रदर्शनकारियों फ्लाईओवर को जामकर दिया था जिसकी वजह से पीएम मोदी लगभग 20 मिनट तक फंसे रहे।

फिरोजपुर में रैली को सम्बोधित करते हुए मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि किसी कारणवश पीएम मोदी की रैली रद्द हो गई। उन्होंने आगे कहा जल्द ही पीएम मोदी एक चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी फिरोजपुर पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और कपूरथला-होशियारपुर में नए मेडिकल कॉलेज के आलावा दिल्ली अमृतसर एक्सप्रेस वे भी शामिल है।

इससे पहले फिरोजपुर की रैली में शामिल होने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की किसानों ने बस रोक ली थी। बताया जा रहा है मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस के बीच बचाव करने पर बसों को दूसरे रूट से रवाना किया गया।बता दें कि पंजाब का आगामी विधान सभा बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। कांग्रेस से अलग होने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अब अपनी पार्टी बना ली है। कैप्टन की पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर आगामी विधान सभा चुनाव में  उतरेगी। पिछले दिनों अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सीट बँटवार को लेकर मशवरा किया था। जिसके बाद कहा गया था कि जल्द ही इस संबंध में समिति गठित की जाएगी।

वहीं, गृह मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किमी दूर कुछ प्रदर्शनकारियों फ्लाईओवर को जमकर दिया था। जिसकी वजह से पीएम मोदी का काफिला लगभग 20 मिनट तक वहां फंसे रहे। पीएम मोदी की सुरक्षा में यह भारी चूक है। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से  इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

 ये भी पढ़ें

कैबिनेट की बैठक से पहले कोरोना विस्फोट: बिहार के दोनों डिप्टी सीएम पॉजिटिव 

कर्नाटक: हिजाब के खिलाफ छात्रों ने भगवा स्कार्फ पहनकर जताया विरोध 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें