31 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकर्नाटक: हिजाब के खिलाफ छात्रों ने भगवा स्कार्फ पहनकर जताया विरोध 

कर्नाटक: हिजाब के खिलाफ छात्रों ने भगवा स्कार्फ पहनकर जताया विरोध 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कर्नाटक के कोप्पा जिले में कॉलेज के छात्रों के एक धड़ा ने मुस्लिम लड़कियों द्वारा कक्षा में हिजाब पहनकर आने के विरोध में भगवा स्कार्फ पहनकर आये। हालांकि, बैलगाड़ी राजकीय डिग्री कॉलेज ने संबंधित धड़ा को स्कार्फ पहनकर आने की अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ऐसा ही एक बार और विवाद हो चुका है। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को दस जनवरी तक  अपने हिसाब से कुछ भी पहनकर आने की अनुमति दे दी है। इसी सप्ताह शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक होनी है इसके बाद जो भी निर्णय होगा वह सभी को मान्य होगा।

सरकारी कॉलेज के छात्रों का कहना है कि अगर हिजाब पहनकर कक्षा में आने की अनुमति है तो फिर किसी को भगवा स्कार्फ पहनकर आने पर ऐतराज नहीं होना चाहिए और हम भगवा स्कार्फ पहनकर कक्षा में आ सकते हैं। बता दें कि तीन साल पहले भी इसी तरह का विवाद हो  गया था। जब कॉलेज प्रशासन ने मामले को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया था और कहा गया गया था कोई भी कक्षा में हिजाब पहनकर नहीं आएगा। अब इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की बैठक बुलाई गई है।

कॉलेज के प्रिंसिपल अनंत मूर्ति ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक कुछ छात्र भगवा स्कार्फ पहनकर क्लास में आ गए। वे कुछ छात्रों के ड्रेस पर आपत्ति जता रहे थे।” इसी तरह की एक घटना में, कर्नाटक के उडुपी में सरकारी पीयू कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने के कारण कक्षा में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने फिर जताई सूर्य नमस्कार पर आपत्ति 

कांग्रेस नेता आरोन ने मैराथन में मची भगदड़ की तुलना वैष्णो देवी के हादसे से की

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,319फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें