31 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाअब गणतंत्र दिवस समारोह  24 के बजाय 23 जनवरी से शुरू होगा

अब गणतंत्र दिवस समारोह  24 के बजाय 23 जनवरी से शुरू होगा

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारत सरकार ने शनिवार को ऐलान किया कि गणतंत्र दिवस समारोह अब 24 जनवरी के बजाय हर साल 23 जनवरी से शुरू होगा। बता दें कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती होती है। सरकार के इस ऐलान से अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। इससे पहले मोदी सरकार ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल से 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में  मजाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह घोषणा की । इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वीर बाल दिवस उसी दिन मनाया जाएगा जब साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह मुगलों द्वारा मारे जाने के बाद शहीद हुए थे। पीएम मोदी ने धर्म के नेक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए दोनों शहीदों की सराहना की।

इससे पहले भी मोदी सरकार 14 अगस्त को विभाजन दिवस ,31 अक्टूबर को एकता दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस ,15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस, 26 नवंबर संविधान दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें 

16 जनवरी को मनाया जाएगा नेशनल स्टार्टअप डे 

प्रकाश पर्व के अवसर पर मनाया जाएगा’वीर बाल दिवस’ 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें