28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमधर्म संस्कृतिप्रकाश पर्व के अवसर पर मनाया जाएगा'वीर बाल दिवस' 

प्रकाश पर्व के अवसर पर मनाया जाएगा’वीर बाल दिवस’ 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर घोषणा की इस साल से 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वीर बाल दिवस साहिबजादों को श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस उसी दिन मनाया जाएगा जब साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह मुगलों द्वारा मारे जाने के बाद शहीद हुए थे। पीएम मोदी ने धर्म के नेक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए दोनों शहीदों की सराहना की।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने माता गुजरी, गुरु गोबिंद सिंह और उनके चार बेटों की बहादुरी और आदर्शों की भी सराहना की। उन्होंने टिप्पणी की कि उन सभी ने लाखों लोगों को शक्ति दी और अन्याय के आगे कभी नहीं झुके। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की यह घोषणा पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले आई है जो एक महत्वपूर्ण फैक्टर माना जा रहा है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें 

बिहार के ब्रह्मदेव पर एफआईआर, 11 बार कोरोना की वैक्सीन लेने का आरोप 

सुल्ली डील्स ऐप का मास्टरमाइंड  गिरफ्तार   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें