30.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाकेरल में पत्नियों की अदला बदली का घिनौना खेल, सात गिरफ्तार 

केरल में पत्नियों की अदला बदली का घिनौना खेल, सात गिरफ्तार 

Google News Follow

केरल में पत्नियों की अदला बदली के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते थे और यही से सभी एक दूसरे को सम्पर्क साधते थे। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की गई।

यह घटना केरल के कोट्टायम के पास करुकाचाल की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की है। महिला का आरोप है कि उसका पति जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं उसका पति अन्य व्यक्तियों के साथ भी संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर कर रहा था। जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस के जांच में खुलासा हुआ है कि ऐसे लोगों का एक बड़ा गिरोह चल रहा था। जो टेलीग्राम ऐप, मैसेंजर आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए थे। जिसका उपयोग कर एक दूसरे से संपर्क करते थे।  सातों आरोपियों को कोट्टायम, अलप्पुझा अर्नाकुलम से पकड़ा गया है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस ग्रुप में हजारों लोग शामिल है। उन्हें पकड़ने के लिए तलाश तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें 

सुल्ली डील्स ऐप का मास्टरमाइंड  गिरफ्तार   

बुल्ली बाई केस: असम से एक और आरोपी गिरफ्तार 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें