30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाअबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला, दो भारतीयों की मौत

अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला, दो भारतीयों की मौत

Google News Follow

अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किये जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि सोमवार को हुये तीन बड़े हमले में दो भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक के मारे जाने की खबर है। इस हमले में छह लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। इस हमले की जिम्मेदारी ईरान के समर्थक हूती विद्रोहियों ने ली है। संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए और हमले करने की बात कही है।

इस हमले के बाद एयरपोर्ट पर जोरदार आग लग गई। खबरों में कहा गया है कि  यह आग पेट्रोल ले जा रहे टैंकर में लगी। जो एयरपोर्ट से अबू धाबी नेशनल तेल कंपनी के पेट्रोल ले जा रहे थे। खबरों में कहा गया गया है कि टैंकरों में आग लगने से पहले आसमान में ड्रोन दिखाई दिया था। जो अलग जगहों पर गिरी। हूती के प्रवक्ता याह्मा सारी  ने सोशल मीडिया पर कहा कि यूई में और हमले किये जाएंगे।

बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात यमन में चल रहे गृह युद्ध में शामिल रहा है और हुतियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। संयुक्त अरब अमीरात में सरकार बदलने की मांग कर रहा है। हालांकि 2019 के बाद यमन में संयुक्त अरब अमीरात की सैन्य कार्रवाई कम की है।पिछले साल भी हुतियों ने संयुक्त अरब अमीरात पर हमला कर एयरपोर्ट को निशाना बनाये थे।

ये भी पढ़ें

CM योगी ने कोरोना से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा, कही यह बात  

गणतंत्र दिवस: दिखेगा अब तक का भव्य फ्लाईपास्ट, राफेल भी दिखाएंगे करतब 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें