28 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियागणतंत्र दिवस: दिखेगा अब तक का भव्य फ्लाईपास्ट, राफेल भी दिखाएंगे करतब 

गणतंत्र दिवस: दिखेगा अब तक का भव्य फ्लाईपास्ट, राफेल भी दिखाएंगे करतब 

Google News Follow

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजपथ पर 75 विमानों के फ्लाईपास्ट करेंगे। इस फ्लाईपास्ट में पांच राफेल भी शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय वायुसेना सेना और नौसेना के विमानों सहित 75 विमानों के साथ फ्लाईपास्ट होगा। जो अब तक का सबसे भव्य फ्लाईपास्ट’ होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान पांच राफेल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बार का गणतंत्र दिवस हटकर होगा।

बताया जा रहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 17 जगुआर लड़ाकू विमान `75` के आकार में उड़ान भरेंगे। बताया जा रहा है कि नौसेना के मिग 29 के और पी-8आई विमान भी इस दौरान उड़ान भरेंगे। इस साल भारत 26 जनवरी को 73वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस कार्यक्रम में पांच मध्य एशियाई देशों दल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। जिसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं।  बता दें कि  इस बार केवल 24 हजार लोग ही इस समारोह में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से शुरू होगा। इस तारीख को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती होती है।

ये भी पढ़ें 

PM मोदी सुरक्षा मामला: रिटायर्ड जज इंदु मल्होत्रा को मिली धमकी  

गुरु रविदास जयंती की वजह से पंजाब चुनाव अब 20 फरवरी को होगा 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें