30 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी सुरक्षा मामला: रिटायर्ड जज इंदु मल्होत्रा को मिली धमकी  

PM मोदी सुरक्षा मामला: रिटायर्ड जज इंदु मल्होत्रा को मिली धमकी  

Google News Follow

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज इंदु मल्होत्रा को धमकी मिली है। धमकी में कहा गया है कि पीएम मोदी और सिखों में से किसी एक को चुनो। खबरों में कहा गया है कि रिटायर्ड जज इंदु मल्होत्रा को यह धमकी सिख फॉर जस्टिस की तरफ से दी गई है। जो एक ऑडियो भी जारी किया है।

आडियो में कहा गया कि यह मामला पीएम मोदी और सिखों के बीच का था लेकिन,आपने सिख फॉर जस्टिस के खिलाफ मामला दर्ज कर खुद को मुसीबत में डाल दिया है। इसके अलावा ऑडियो में कहा गया कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज को नहीं करने देंगे। इतना ही नहीं ऑडियो में कहा गया है कि हम सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की एक लिस्ट बना रहे हैं। जिसका हिसाब किताब होगा।

इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को कई धमकी भरे कॉल आये थे। जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले को सुप्रीम कोर्ट न उठाये और न ही किसी प्रकार की इसमें मदद करे। ये कॉल रिकॉर्डिंग किये हुए थे। जिसमें यह भी कहा गया था कि यह संदेश सिख फॉर जस्टिस की तरफ से है।

बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन ख़राब मौसम की वजह से पीएम मोदी का काफिला सड़क मार्ग से जाने का निर्णय लिया। जिसके बाद एक फ्लाईओवर को जाम कर दिया गया था।जिसकी वजह से पीएम मोदी का काफिला लगभग 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा।

ये भी पढ़ें

कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें