29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाकथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया, जिससे पूरा देश सदमे में है। उनके निधन की जानकारी रिश्तेदारों ने दी। बिरजू महाराज कई पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं। उनके निधन पर कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। गायक अदनान सामी ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्ववीट किया, महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। हमने कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उन्हें शांति मिले। गायिका मालिनी अवस्थी ने भी ट्वीट कर बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि आज भारतीय संगीत की लय थम गई। आवाजें खामोश हो गईं। कीमत शून्य हो गई। कथक के राजा पंडित बिरजू महाराज नहीं रहे। …..

पंडित बिरजू महाराज को कई पुरस्कारों सी नवाजा जा चूका है। बिरजू महाराज को पद्म विभूषण सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें दिए जाने वाले अन्य पुरस्कारों में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, कालिदास सम्मान, नृत्य चूड़ामणि, आंध्र रत्न, नृत्य विलास, आधारशिला शिखर सम्मान, सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार, शिरोमणि सम्मान, राजीव गांधी शांति पुरस्कार शामिल हैं। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और खैरागढ़ विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें 

सलमान ने NRI कक्कड़, यूट्यूब और फेसबुक पर किया मानहानि का केस

NCPCR ने UP सरकार को दारुल-उलूम देवबंद के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें