30 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटआरएन सिंह को मनपा सदन ने दी श्रद्धांजलि

आरएन सिंह को मनपा सदन ने दी श्रद्धांजलि

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भाजपा विधायक, उत्तर भारतीय संघ मुंबई अध्यक्ष स्वर्गीय आरएन सिंह के निधन पर मुंबई मनपा सदन ने श्रद्धांजलि दी। महापौर किशोरी पेडणेकर के प्रस्ताव का मनपा विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने अनुमोदन किया। कोरोना की तीसरी लहर के चलते मनपा सदन की कार्रवाई ऑनलाइन चल रही है, इसलिए भाजपा विधायक स्व. आरएन सिंह को मनपा की ऑनलाइन चल रही बैठक में श्रद्धांजलि दी गई।  मनपा में सभी दलों के सदस्यों ने दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक आरएन सिंह का 2 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के उनके पैतृक गांव भरौली में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। आरएन सिंह 1 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने अपने पैतृक गांव भरौली जनपद गोरखपुर गए थे। मनपा सदन में दी गई श्रद्धांजलि के बाद मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि श्रद्धांजलि से संबंधित कॉपी स्व. श्री सिंह के परिजनों को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मनपा सदन शोक संतप्त परिवार के साथ है।

ये भी पढ़ें

संरक्षित समुद्री जीवों को समुद्र में छोड़ने पर मछुआरों को मिला मुआवजा

नाना पटोले के खिलाफ अनशन करने वाले भाजपा नेताओं पर FIR

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,319फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें