29.3 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियातिरंगे का अपमान: सोशल मीडिया पर अमेजन के खिलाफ भड़के यूजर्स  ...

तिरंगे का अपमान: सोशल मीडिया पर अमेजन के खिलाफ भड़के यूजर्स    

Google News Follow

अमेज़न कंपनी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीरों वाले कुछ उत्पादों बेचे जाने पर पर लोगों  ने आपत्ति जताई है। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा गुस्सा जाहिर किया जा रहा है I अमेजन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि इस तरह तिरंगे का इस्तेमाल करना राष्ट्रीय ध्वज  का अपमान है। लोगों अमेजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

बता दें कि भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल किसी तरह के ड्रेस या वर्दी के पर नहीं किया जा सकता है। राष्ट्रीय झंडे का तकिए, रूमाल या बक्सों पर प्रिंट नहीं किया जा सकता है। अमेज़न की वेबसाइट पर भारतीय तिरंगे की तस्वीरें पोशाक, कप, चाबी के गुच्छों और चॉकलेट जैसे उत्पादों  बनाई गई हैं। जो एक तरह से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस संबंध पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उत्पादों पर तिरंगे का इस्तेमाल होने पर भारतीय ध्वज संहिता के खिलाफ बताया जा रहा है। साथ लोगों ने ऐसी चीजों पर रोक लगाने की मांग की गई है।

इससे पहले भी अमेज़न को इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था, 2017 में भारत के कड़े विरोध के बाद अमेज़ॅन की कनाडाई वेबसाइट पर सूचीबद्ध भारतीय ध्वज ‘ डोरमॅट्स ‘ को  वेबसाइट से हटाना पड़ा था।  वहीं, एक दूसरे मामले में एमेजॉन के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में ट्रेडर्स एसोसिएशन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT)) ने शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत भारत में खुदरा स्टोर खरीदने के लिए मंजूरी लेने में अमेज़न द्वारा धोखाधड़ी करने के आरोप में की गई है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में नहीं दिखेगी राजनेताओं की तस्वीरें 

रतन टाटा को “असम वैभव पुरस्कार”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें