24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमबिजनेसLIVE: डिजिटल करेंसी की आमदनी पर 30 % टैक्स 

LIVE: डिजिटल करेंसी की आमदनी पर 30 % टैक्स 

Google News Follow

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में बजट 2022 पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। मोदी सरकार कैबिनेट ने बजट की औपचारिक मंजूरी दे दी है।

वित्त मंत्री बजट पढ़ रही हैं।

वित्त मंत्री डिजिटल बजट पेश कर रही हैं।

2022 की जीडीपी ग्रोथ 9.2 प्रतिशत रहेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले सालों 25 हजार किलोमीटर हाईवे बनाया जायेगा. इसके अलावा 100 नई वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जाएगा। 60 लाख नई नौकरियां का प्रबंध किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार को 30 लाख नौकरियां देने की क्षमता  है।

एलआईसी का जल्द आईपीओ आएगा। जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। देश की  पांच नदियों को आपस में जोड़ा जायेगा।

किसानों के लिए डिजिटल सेवाएं शुरू की जाएगी। भारत से गरीबी हटाने के लिए पुरजोर  कोशिश की जा रही है। ड्रोन के जरिये  कृषि को बढ़ावा दिया जायेगा। 100 शक्ति कार्गो टर्मिनल बनाया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के खाते में एमएसपी के जरिये 2. 37 करोड़ रूपये भेजे गए हैं। ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को बढ़ावा दिया जायेगा। सरकार रसायन कीटनाशक मुक्त खेती के प्रचार प्रसार पर जोर देगी।

शिक्षा 

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की योजना है। युवा शक्ति स्किल स्किल इंडिया मिशन के जरिये कक्षाओं में टीवी भी लगाए जायेंगे। स्किल्ड वर्कर बनाने पर सरकारी योजनाओं के तहत काम किया जायेगा। सरकारी प्रोजेक्ट को बढ़ाया जायेगा।

घरों का होगा निर्माण
सरकार 2022 -23 में 80 लाख घरों का निर्माण करेगी। इसके लिए सरकार 48000 करोड़ रूपये आवंटित करेगी।  नए आवासों के निर्माण के लिए शहरी क्षेत्रों को अधिक राशि आवंटित की जाएगी। जबकि ग्रामीण इलाकों में आधुनिक घरों का निर्माण किया जायेगा।

2022 में 5जी सर्विस शुरू की जाएगी
2022 में 5जी सर्विस शुरू की जाएगी।गांवों को ब्रांडबैंड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए इंफ्रास्टक्चर डेवलप किया जायेगा। टेलीकॉम सेक्टर में नई नौकरियों के अवसर तलाशे जायेंगे।


रक्षा क्षेत्र
 सरकार रक्षा में अनुसंधान या रिसर्च के लिए 25 प्रतिशत बजट एलोकेशन किया जायेगा।वित्त मंत्री ने बताया कि इस बजट से रक्षा क्षेत्र में काफी ध्यान दिया जा रहा है। क्योंकि सीमाओं पर अतिरिक्त परिस्थितियां हैं। सौर ऊर्जा के लिए 19500 करोड़ आवंटन बढ़ाया गया है।

डिजिटल करेंसी लॉन्च होगी
भारतीय रिजर्व बैंक 2022 में डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा। इसके बाद देश में  डिजिटल करेंसी  आधिकारिक होगी। वित्त मंत्री ने बताया कि भारत की डिजिटल करेंसी ब्लॉकचेन  पर आधारित होगी। उन्होंने इसे और सशक्त करने के लिए ढांचे को मजबूत किया जायेगा।
शेयर बाजार में उछाल 
बजट के दौरान शेयर बाजार में काफी उछाल देखा जा रहा है। सेंसेक्स 1000 से अधिक की उछाल लगाई है।
डिजिटल करेंसी की आमदनी पर 30 % टैक्स 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आईटीआर में गड़बड़ी को सुधारा जायेगा। इसके लिए 2 साल का समय मिलेगा। डिजिटल करेंसी की आमदनी पर 30 % टैक्स लगेगा। कॉरपोरेट टैक्स 18 से घटाकर 15 प्रतिशत किया जायेगा। उपहार में मिली डिजिटल करेंसी पर भी टैक्स लगेगा .चमड़ा का सामना सस्ता होगा। नए टैक्स रिफॉर्म लाने की तैयारी। राज्यों को एक लाख करोड़ रूपये दिए जायेंगे। जो 50 साल के लिए ब्याज मुक्त होंगे। कोरोना काल में अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहा है सुधार।

 

अपडेट जारी ….

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें