28.6 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाPunjab Assembly Election-2022 : एक बजे तक हुआ 34 प्रतिशत मतदान

Punjab Assembly Election-2022 : एक बजे तक हुआ 34 प्रतिशत मतदान

भाजपा अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में है। वहीं, बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहा अकाली दल बड़े उलटफेर की कोशिश में है। इस वजह से राज्य की कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय तो कहीं 4 पार्टियों के बीच सीधी टक्कर है।

Google News Follow

​पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज मतदान हो रहा है। सायं 6.00 बजे तक मतदान किया जायेगा । 2.14 करोड़ वोटर हैं। 117 सीटों के लिए 1304 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए पूरे प्रदेश में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पुलिस कड़े बंदोबस्त के बीच मतदान प्रारंभ है।

कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली, पंजाब लोक कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस को अपनी सत्ता बचानी है तो पिछले चुनाव में उभरी आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के बाद इस सूबे में अपने पैर जमाना चाहती है। भाजपा अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में है। वहीं, बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहा अकाली दल बड़े उलटफेर की कोशिश में है। इस वजह से राज्य की कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय तो कहीं 4 पार्टियों के बीच सीधी टक्कर है।

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर अब तक 34.10 प्रतिशत मतदान किया है। अपराह्न 1.00   बजे तक राज्य के 23 में से 13 जिलों में 35 प्रतिशत से अधिक मतदान संपन्न हुआ। इनमें सबसे अधिक 40.59 प्रतिशत मतदान फाजिल्का में हुआ है, जबकि मोहाली (साहिबाजादा अजीत सिंह नगर) में सबसे कम महज 27.22  प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्य में सुबह 9.00 बजे तक 4.80 प्रतिशत और 11.00 बजे तक 17.77 प्रतिशत मतदान किया गया।

यह भी पढ़ें-

Punjab Assembly-2022 : उम्मीदवारों की अटकीं सांसें

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें